नन्ही सी गुड़िया 

You are currently viewing नन्ही सी गुड़िया 

आज फिर घर के आँगन में दस्तक हुई 

किसे के नन्हें कदमों की आहट से हुई 

दरवाज़ा खोल देखा 

फिर चहकी थी एक नन्ही सी चिड़िया 

आई मेरे आँगन एक प्यारी सी गुड़िया 

लगता है जैसे हो कोई जादू की पुड़िया 

 

अपनी छोटी छोटी आँखों से 

करती है सौ सवाल यह नन्ही सी जान 

लोगों के दिलों में थोड़ी सी जगह तलाशती  

सोच में पड़ी 

क्यों गुम है इनकी मुस्कान 

क्यों छाई लवों पर उदासी है 

क्यों आँखें हैं इनकी नम 

मेरी चहक सुन  

क्यों छाया है यह ग़म का मौसम 

क्यों मेरे आने की आहट से 

सबका है चेहरा मुरझाया 

क्या मेरी प्यारी किलकारियों से ना भर आता दिल इनका  

क्या मुझे गोद में ले 

खुशी से झूम उठने का ना करता मन इनका 

क्या मैं दूर देश से आई हूँ  

क्या मैं इतनी पराई हूँ  

देखे है मुझे हर कोई बेगानी नज़रों से 

जैसे ना हो कोई रिश्ता नाता इनसे 

अब तू ही बतला दे ना माँ 

क्या इतनी बुरी हूँ मैं माँ 

 

रौंद ना मुझे अपने पैरों तले  

अभी तो आई हूँ इस दुनिया में मैं 

साँसों को सीने में भर  

जीवन का एहसास तो कर लेने दे 

दो घड़ी तो जी लेने दे 

 

तेरी बगिया की एक मासूम सी कली हूँ मैं 

कल खिलकर खुशबू से भर दूँगी यह गुलशन 

तेरे ही घोंसले की चिड़िया हूँ मैं 

एक एक तिनका चुन 

तेरे घरोंदे को एक नया रूप दूँगी मैं  

 

एक बार सुबह से मिला दे 

सूरज की किरणों सा रोशन कर दूँगी तेरा यह जहाँ  

एक बार हाथ पकड़ चलना सिखा दे 

कल उड़कर हर मक़ाम हासिल कर लूंगी मैं 

 

समझ अपने सर का भोज 

दौलत के तराजू में ना तोल मुझे 

प्यार से बस एक हाथ फेर सर पर मेरे 

बन हीरा तेरा किस्मत चमका दूंगी मैं 

 

नन्ही सी गुड़िया हूँ मैं 

तेरे आँगन में फिर खिलखिलाई हूँ मैं

Rashmi Jain

Hi, I'm Rashmi. I'm here to experiment, explore, experience and express life and would like my readers to embark on this journey of Words along with me. Let's believe in the magic of Words.

This Post Has 6 Comments

  1. Rashmi

    Wah!wah! Kya baat hai! Thanks a lot.

  2. Payal

    Nice lines…

    1. Rashmi

      Thank you

  3. Sonia Chatterjee

    May this nanhi guriya achieve greater heights in life. This made me emotional as a mother. Indeed kids grow up so fast

    1. Rashmi

      Agree, thanks for the reading!

  4. Deepika

    प्यारी है बेटियाँ,राजदुलारी है बेटियाँ।दो तुम इनको भरपूर प्यार,भर देगी ये तुम्हारा घर संसार।
    Lovely poem!

Comments are closed.