उड़ान

You are currently viewing उड़ान

वो देखो शिकारी आया 

संग अपने है धनुष बाण लाया 

डोरी खिंची तीर चलाया 

मेरे पंखों को है निशाना बनाया 

निर्जीव सी काया हुई लहूलुहान 

गिरी धम से धरती की कोख में 

भेदा मेरे हर अंग को 

पर मेरी जिद्द को तोड़ ना पाया 

मिट्टी की मर्हम लगा 

एक लम्बी साँस भर आस की 

फिर आकाश को निहारा 

काश की थी ना कोई गुंजाइश 

टूटे पंखों को लपेट 

ली फिर एक उड़ान ख़ुद को समेट 

ली फिर एक उड़ान ख़ुद को समेट

 

देखो वो शिकारी बाज़ ना आया 

जाल बिछा मुझे फिर क़ैद करने आया 

पिंजरे में मैं रहती कैसे  

बहती हवा हूँ 

मुझे बाँध पाता कैसे 

यह देख शिकारी हुआ हैरान 

सोच पड़ा 

हर बार कैसे हुआ वो नाक़ाम 

फिर एक दिन आया  

किया एक आख़री फ़ैसला 

तन से अलग कर दिया उसने सर मेरा 

मुझ पर कर एक अंतिम वार 

क्योंकि उसे क़बूल ना थी अपनी हार  

पर नादान था वो 

ना समझ सका 

ना भाँप सका 

ना माप सका 

बिन पंखों वाले कोशिशों की उड़ान 

मेरी ख़्वाहिशों की ऊँची उड़ान 

कैसे रोकेगा अब मेरी रूह की उड़ान 

फिर लौट आऊँगी भरने मैं एक लम्बी उड़ान 

फिर लौट आऊँगी भरने मैं एक लम्बी उड़ान

 

किसी ने ख़ूब कहा है 

मेरी उड़ान की पहुँच देखनी हो तो 

आसमान को कह दो 

थोड़ा और उँचा उठ जाए 

पर मैं तो कहूँगी 

मेरी उड़ान की पहुँच देखनी हो तो 

आसमान को कह दो रास्ते से ही हट जाए 

क्योंकि 

अब ना मैं मानूँगी  

ना रुकूँगी 

ना झुकूँगी 

ना थकूँगी 

ना हारूँगी 

ये मैं नहीं 

आज़ सर पर चढ़  

ये है मेरा जुनून बोला 

आज़ सारे ख़्वाहिशों की पोटली खोला 

बस उड़ लेने दे आज़ जी भर 

कल को है किसने देखा 

बस उड़ लेने दे आज़ जी भर 

कल को है किसने देखा

Rashmi Jain

Hi, I'm Rashmi. I'm here to experiment, explore, experience and express life and would like my readers to embark on this journey of Words along with me. Let's believe in the magic of Words.

This Post Has 21 Comments

  1. Harjeet Kaur

    Beautiful words and beautiful pottery.

    1. Rashmi

      Thank you Harjeet 🙂

  2. Manas Mukul

    Kya khoob udaan le rahi hai apki kavitaein…Dil khush ho jata hai aur hoth muskura uthate hai.
    #ContemplationOfaJoker #Jokerophilia

    1. Rashmi

      Bas isi tarah muskurate rahen, yahi dua hai humari..

    1. Rashmi

      Thank you Priyanka 🙂

  3. samira0894

    Kya baat hai… Veryyyy inspiring.
    Aasman se Keh do aur upar uth jaye… Kabile tarif hausle hain…:)

    1. Rashmi

      Ye hosle bhi aap logon ke tareefon ke pool se bandhe hain 🙂

  4. vidhya29

    Wonderful asusual! loved it! At the end I said, Apna time aaega!!

    1. Rashmi

      Aayega aayega, sabka time aayega 🙂

  5. soniadogra

    सच मे बहुत खूब

  6. Alubhujiablog

    That’s a powerful one. Good going.

    1. Rashmi

      Thanks for reading 🙂

  7. Deepika

    Wonderfully written. Very motivating dear!

    1. Rashmi

      Thank you so much dear!

  8. Rashmi

    Glad that you liked it. Words are always floating in the air. Just fly along with them sometimes!

  9. Amit

    This is so much inspiring !! Where do you get the words and such a brilliant way of presentation !! Loved it.

  10. urvashinenawati

    Na main thakungi, jhunkungi ya darungi . aaj main aage badhungi…very inspiring

    1. Rashmi

      Thank you dear. Keep moving ahead.

Leave a Reply