भूख

You are currently viewing भूख

तेरी इमारत से सटी गली में 

आज़ भी एक भूखा बच्चा रोता है 

रो रोकर भूखे पेट ही सोता है 

कुछ कहता नहीं 

ना ही दर्द अपने ज़ाहिर करता है 

बस पलकें मूँद 

जो मिल जाए 

तेरा बचा खुचा वो खा लेता है 

कहता है 

तुम खा लो भर पेट 

मन ना करे तो छोड़ दो प्लेट 

मैं उस में से ही चख लूँगा 

रूखा सूखा जो भी मिले 

उसे प्रसाद समझ रख लूँगा 

क्योंकि 

मुझे भूख नहीं है 

या यूँ कहूँ खाने की आदत ही नहीं है 

आज़ भी 

तेरी इमारत से सटी गली में 

एक भूखा बच्चा रोता है 

 

अज़ब ये संसार की रीत देखो 

ऊपर वाले का रचित ये खेल देखो 

एक ही दुनिया में ये कैसा भेदभाव देखो 

कैसी ये विडम्बना है 

एक तरफ़ है आसमान को छूती ऊँची ऊँची इमारतें 

दूसरी ओर वीरान सड़कों पर हैं ये बेबस जानें रोती 

एक तरफ़ कोई मजबूरन ही फ़ल मूल खाता है 

दिल ना करे तो कूड़ेदान में आसानी से डाल आता है 

दूसरी तरफ़ रोता बिलख़्ता एक मासूम खाने को तरसता है 

मज़बूरी में भूखे प्यासे ही सोता है 

पर लव से कुछ ना कहता है 

कंकाल सा शशीर 

बेज़ान सी नन्ही ज़ान 

आँखें करती हैं बयां 

इसके मन का हाल 

पूछती हैं लाखों सवाल 

क्यूँ आज़ भी 

तेरी इमारत से सटी गली में 

एक भूखा बच्चा रोता है 

 

तुझे पकवान भी है ना भाते 

वो दो वक़्त की रोटी पाने को रोज़ रोज़ ही मरता है 

उतनी बड़ी झोपड़ भी नहीं उसकी 

जितनी लम्बी तेरी गाड़ी है 

गाड़ी में जब भी तू बाजू से निकलता है 

वो तेरे बड़े से शीशे में अपनी खाली खोली को तकता है 

जहाँ मुट्ठी भर चावल भी नसीब मुश्क़िल से होता है 

कैसी ये मज़बूरी है 

क्यूँ ये सीनाज़ोरी है 

क्या पैसा इतना ज़रूरी है 

हाँ शायद 

क्योंकि 

आज़ भी 

तेरी इमारत से सटी गली में 

एक भूखा बच्चा रोता है 

Rashmi Jain

Hi, I'm Rashmi. I'm here to experiment, explore, experience and express life and would like my readers to embark on this journey of Words along with me. Let's believe in the magic of Words.

This Post Has 6 Comments

    1. Rashmi

      True it’s hard to take it but it exists. Thank you for dropping by Sonia.

  1. Archana

    Got goosebumps while reading!!!reality well explained!!

    1. Rashmi

      It’s hard to accept but that’s the reality! Great that you got connected with it.

  2. Rashi Roy

    Am speechless

    1. Rashmi

      Glad that it serves the purpose then.

Comments are closed.