तराजू

You are currently viewing तराजू

कैसा है यह एक तरफ़ा तराजू 

झुके है देखकर के भारी बाजू 

यहां आँसू का है कोई मोल नहीं 

पैसे से बढ़कर कोई तोल नहीं 

यहां रुपैया मुंह खोलकर है बोल रहा 

और भरोसा सहमा सा है डोल रहा 

नज़रें टिकी हैं तराजू के कांटे पर 

कभी तो इंसाफ कर सही ओर झुके 

यहाँ धर्म के नाम पर लूट मार है 

बिकती इंसानियत भी तो कूड़े के भाव है 

कैसा यह जात पात का भेदभाव है 

क्यों नहीं आता बदलाव है 

क्या परखना चाहता है तू 

किसे आजमाना चाहता है तू 

किसी की कमज़ोरी को बतला  

किसी की कमीयों को ढूंढ

बन खुद ही सरकार 

लिए नोटों का भंडार 

नज़रों के तराजू में ना तोल  

यह जीवन का आधार 

सच्चाई देखकर अनदेखा ना कर 

इंसान है इंसान की परवाह कर 

कहीं ऐसा ना हो 

दूसरे को परखते परखते 

जाए स्वयं को भूल 

वक्त रहते संभल 

नहीं तो कल आने वाली पीढ़ी भी 

पूछेगी यही सवाल है 

क्यों नहीं बतलाता तराजू सही भाव है

क्यों नहीं बतलाता तराजू सही भाव है

Rashmi Jain

Hi, I'm Rashmi. I'm here to experiment, explore, experience and express life and would like my readers to embark on this journey of Words along with me. Let's believe in the magic of Words.

This Post Has 17 Comments

  1. Harjeet Kaur

    All taraju’s are dhokebaaz , isnt it?

    1. Rashmi

      It all depends in whose hands it is!

    1. Rashmi

      Dhanyavad dhanyavad 🙂

  2. Pr@Gun

    बहुत खूब..! क्या बात है…!

    1. Rashmi

      धन्यवाद 🙂

  3. vidhya29

    well explained! wonderful!!

  4. Deepika

    Only one word!Wah Wah.Kya tola hai taraju par.Superb!

    1. Rashmi

      Thanks a lot ❤

  5. Pooja Priyamvada

    I am not too fond of rhyming poetry but liked the thought, all the best for A to Z

  6. Archana

    Well explained real Taraju of society!!!!very Nice!!!

    1. Rashmi

      Thank you Archana 🙂

    2. Rashmi

      Archana is your blog live? I couldn’t locate it.

Leave a Reply